यूपी की सबसे फेमस और ट्रस्टेड एग्ज़िबिशन

‘इंडियन ट्रेजर’ का 67 ग्रैंड फेस्टिवल्स स्पेशल एडिशन 2 और 3 जुलाई को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चर्चित लाइफस्टाइल और ट्रेड एग्ज़िबिशन ‘इंडियन ट्रेजर’ का बहुप्रतीक्षित ‘67 ग्रैंड – फेस्टिवल्स स्पेशल लखनऊ एडिशन’ आगामी 2 और 3 जुलाई 2026 को होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस भव्य प्रदर्शनी में फैशन, होम डेकोर, ज्वेलरी, गिफ्टिंग, फूड और वेलनेस से जुड़े 40 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड्स और डिजाइनर्स भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार, आगामी त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही यह प्रदर्शनी लखनऊ और आसपास के शहरों के खरीददारों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन उत्पादों और नवीनतम ट्रेंड्स का अनुभव प्रदान करेगी।
त्योहारों की खरीदारी के लिए खास आयोजन
‘67 ग्रैंड – लखनऊ एडिशन’ इस बार पूरी तरह फेस्टिवल्स स्पेशल थीम पर आधारित है। रक्षाबंधन, तीज और आगामी उत्सवों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में देशभर के डिजाइनर ब्रांड्स अपने विशेष कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे।
आयोजक मिर्ज़ा तनवीर ने बताया कि लखनऊ की तहजीब और आधुनिक फैशन का अनूठा संगम इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी पहचान है। अवधी चिकनकारी, जरी-जरदोजी और मुकेश कारीगरी को आधुनिक डिजाइन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे हर आयु वर्ग के ग्राहकों को आकर्षक विकल्प मिल सकें।
क्या रहेगा खास
डिजाइनर फैशन कलेक्शन
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चंडीगढ़, वाराणसी, जयपुर, इंदौर, गुजरात, कानपुर, आगरा, कश्मीर और लखनऊ सहित कई शहरों के डिजाइनर्स द्वारा तैयार किए गए डिजाइनर सूट, अनारकली, शरारा-गरारा, इंडो-वेस्टर्न परिधान, कॉटन वियर, पुरुषों के कुर्ता-जैकेट और लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी कलेक्शन प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण होंगे।
ज्वेलरी और एक्सेसरीज़
टेम्पल, पोल्की, कुंदन, सिल्वर एवं फैशन ज्वेलरी के साथ हैंडक्राफ्टेड क्लच, पोटली बैग्स, हेयर एक्सेसरीज़, फुटवियर और अन्य फैशन एसेसरीज़ भी उपलब्ध रहेंगी।
होम डेकोर और गिफ्टिंग
फेस्टिव तोरण, ब्रास डेकोर, सुगंधित कैंडल्स, हैंडपेंटेड उत्पादों तथा कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैम्पर्स की विशेष श्रृंखला भी प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी।
फूड और वेलनेस
ऑर्गेनिक ड्राई फ्रूट्स, आर्टिसनल मिठाइयाँ, फ्लेवर्ड टी-कॉफी, चॉकलेट्स, बेकरी उत्पादों के साथ स्किनकेयर और हर्बल उत्पादों की विस्तृत रेंज भी प्रदर्शनी का हिस्सा होगी।
सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी प्रदर्शनी
प्रदर्शनी दोनों दिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा। आयोजकों ने भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी है। आगंतुकों के लिए वैलेट पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
हर बजट के लिए विकल्प
67 ग्रैंड एडिशन के फाउंडर और क्यूरेटर मिर्ज़ा तनवीर ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में ₹500 के गिफ्ट आइटम से लेकर ₹1 लाख तक के प्रीमियम कॉउचर कलेक्शन उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा, “लखनऊ के लोगों की कला, शिल्प और डिजाइन को समझने की दृष्टि बेहद खास है। हमने इस एडिशन में हर वर्ग और हर बजट के लिए बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।”
सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान
गर्मी और बारिश के मौसम को देखते हुए होटल क्लार्क्स अवध में पूर्णतः वातानुकूलित हॉल, वेटिंग लाउंज और बैगेज काउंटर की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का दावा है कि पिछले संस्करणों में भी प्रदर्शनी को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और कई स्टॉल पहले ही दिन ‘सोल्ड आउट’ हो गए थे।




