Exhibition

लखनऊ में 15–17 मई को लगेगा भव्य टेंट, लाइट और डेकोर एक्सपो

इवेंट और वेडिंग इंडस्ट्री के पेशेवरों के लिए सुनहरा मौका, अवधी शिल्पग्राम में होगा आयोजन

लखनऊ में टेंट, लाइटिंग और डेकोरेशन से जुड़े व्यवसायियों और पेशेवरों के लिए एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। “टेंट लाइट एंड डेकोर एक्सपो 2026” का आयोजन 15, 16 और 17 मई 2026 को अवधी शिल्पग्राम में किया जाएगा।

इस तीन दिवसीय एक्सपो में टेंट हाउस, लाइटिंग, वेडिंग और इवेंट डेकोर से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और आधुनिक सेटअप्स को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन में देशभर के प्रमुख सप्लायर्स, डेकोरेटर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भाग लेंगे, जिससे प्रतिभागियों को नए आइडियाज और बिजनेस के अवसर मिलेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो डेकोरेटर्स, इवेंट प्लानर्स, वेडिंग प्लानर्स, टेंट हाउस मालिकों और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां वे नेटवर्किंग के साथ-साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के नए रास्ते खोज सकेंगे।

कार्यक्रम स्थल अवधी शिल्पग्राम, लखनऊ में होगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने सभी संबंधित लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button