Health & Beauty

लखनऊ में गूंजा ‘मेइपाडम् वेलनेस मूवमेंट’, हजारों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

सामूहिक एक्सरसाइज के जरिए दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, देशभर के विशेषज्ञों की रही भागीदारी
लखनऊ
लखनऊ स्थित S. R. Global School के प्रांगण में आयोजित ‘मेइपाडम् वेलनेस मूवमेंट’ ने स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक नया अध्याय स्थापित किया। इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक शामिल हुए और सामूहिक रूप से मेइपाडम् एक्सरसाइज कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में S. R. Group of Institution एवं सूर्या अकादमी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इनमें डॉ. वी. बी. नारायणमूर्ति (President – Diabetic Foot Society of India), डॉ. बी. पी. सुब्रमण्या, रोशन पांडेय, डॉ. बी. आर. श्रीनिवास, डॉ. एम. सी. श्रीलता, डॉ. विकास कक्कड़, डॉ. हर्ष वर्धन, डॉ. अनामिका पांडेय, दर्शना भट्टाचार्य एवं दीपाली वासवानी सहित अन्य विशिष्टजन शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान (MLC एवं Chairman, S. R. Group) ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे प्रयास समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।” इस दौरान उन्होंने सभी अतिथियों को सम्मानित भी किया।

आयोजन में कोच ग्रैंड मास्टर कलैमामणि जोथी सेंथिल कन्नन एवं कोच डॉ. वी. बी. नारायणमूर्ति ने प्रतिभागियों को मेइपाडम् एवं कार्लाकट्टई की विशेष तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उनके मार्गदर्शन में सभी ने ऊर्जा और उत्साह के साथ अभ्यास कर स्वास्थ्य के महत्व को आत्मसात किया।

मेइपाडम् (MEIPADAM – Lessons to Body in Tamil) एक प्राचीन व्यायाम पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को स्थापित करती है। यह अभ्यास सांस, गति और जागरूकता के समन्वय के माध्यम से संपूर्ण स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।

  • डायबिटीज की रोकथाम में सहायक
  • शरीर की लचीलापन एवं ऊर्जा में वृद्धि
  • मानसिक तनाव में कमी एवं एकाग्रता में सुधार
  • सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त

यह आयोजन Women of Wisdom India एवं Vikash Path Vikram के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें मीडिया पार्टनर के रूप में Dainik Jagran iNext ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में पीयूष सिंह चौहान (Vice Chairman एवं Educationist) ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।इस सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

Related Articles

Back to top button