National

हैवानियतः पति के सामने नेपाली महिला के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, इसके बाद जो हुआ…

पति को बंधक बना एक-एक महिला के साथ की हैवानियत....

प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाली खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक नेपाली महिला के साथ पांच लोगों ने पति के गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। नेपाली महिला एक किसान के खेत में काम कर रहे पति के साथ रह रही है।

ये भी पढ़ें..रेप के बाद चलती ट्रेन से महिला को नीचे फेंका, हालत गंभीर

महिला ने बताया कि गुरुवार देर रात 5 लोगों ने अचानक आकर परिवार को बंधक बना लिया। महिला के पति को मार-पीटकर रस्सियों से बांध दिया, इसके बाद चार लोगो ने महिला के साथ दरिंदगी की। पांचवें की कोशिश के दौरान उसने चाकू उठा लिया तो इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पति के सामने बारी-बारी से किया रेप…

बता दें कि घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। जहां नेपाल मूल का एक व्यक्ति पिछले 14 साल से गांव बलाचौर में एक किसान के पास नौकरी कर रहा है। वह अपने परिवार के साथ किसान के खेत में ही रहता है। उसकी पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गुरुवार रात को वो सोए हुए थे तो अचानक पांच लोग आए, जिन्होंने उसके पति को बंधक बना लिया।

इसके बाद उसे भी पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी चार ने गलत काम किया। जब पांचवां हरकत करने लगा तो उसने उसे धक्का देकर महिला ने चाकू उठा लिया। इसके बाद पांचों बदमाश वहां से भाग गए।

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस…

छछरौली पुलिस ने शिकायत के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला के अनुसार उससे गैंगरेप करने वाले देखने में एक विशेष समुदाय से लग रहे थे।

ये भी पढ़ें..पेट से दो-चार नहीं, निकली 639 लोहे की कीलें, डॉक्टर्स भी हैरान…

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services