National

रेप के बाद चलती ट्रेन से महिला को नीचे फेंका, हालत गंभीर

महिलाओं के साथ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन महिलाओं से दुष्कर्म के हैरान कर देने वाले मामले सामने आते ही रहते है। ताजा मामला मुंबई से सटे नवी मुंबई के वाशी इलाके का है।

यहां चलती लोकल में महिला के साथ रेप किया गया। इसके बाद उसे फेंक दिया गया। अगली सुबह महिला बेहोशी की हालात में रेलवे की पटरी पर मिली। पीड़ित महिला इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब 24 वर्षीय महिला के साथ चलती लोकल में दुष्कर्म किया गया। महिला गंभीर अवस्था में वाशी की रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में मिली। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी के अधिकारी पहुंचे।

उन्होंने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया लेकिन महिला की हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि भी हुई कि महिला के साथ बलात्कार किया गया है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की छानबीन शुरू है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता टिटवाला की रहने वाली है और पवई इलाके में नौकरानी का काम करती है। फिलहाल जीआरपी वाशी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके।

यह भी पढ़ें: शादी के दिन ही आ गए पीरियड्स ? तो झट से कीजिये ये उपाय…

यह भी पढ़ें: बिन सुहागरात हो गया बच्चा ! पति हैरान, थाने पहुंची पत्नी…

 

Related Articles

Back to top button