त संवाद में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

UPITS-2026 में विशेष रूस-भारत बिजनेस डायलॉग, औद्योगिक तकनीक, गैस, मेडिकल उपकरण और बिजनेस सर्विसेज में सहयोग पर जोर
ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) के पहले दिन भारत और रूस के बीच व्यापार, निवेश एवं आर्थिक सहयोग को बढ़ाने की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। ‘Russia-India: New Opportunities in Trade, Investment and Economic Cooperation’ विषय पर आयोजित बिजनेस डायलॉग में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने, नए निवेश अवसर तलाशने तथा औद्योगिक एवं तकनीकी सहयोग का विस्तार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
संवाद में रूस की ओर से रूसी ट्रेड रिप्रेजेंटेशन इन इंडिया के ट्रेड कमिश्नर आंद्रेई सोबोलेव और डिप्टी ट्रेड कमिश्नर डॉ. येवगेनी ग्रिवा सहित वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों देशों के उद्योगों के बीच सीधे संपर्क बढ़ाने और नए क्षेत्रों में कारोबारी सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इकोसिस्टम में रूसी प्रतिनिधिमंडल की रुचि
रूसी प्रतिनिधिमंडल ने UPITS-2026 को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं कारोबारी इकोसिस्टम को समझने और प्रदेश के उद्यमियों के साथ संभावित व्यापारिक साझेदारी तलाशने का महत्वपूर्ण मंच बताया।

चर्चा के दौरान औद्योगिक तकनीक, गैस एवं संबंधित क्षेत्र, प्रयोगशाला एवं डायग्नोस्टिक समाधान, मेडिकल ऑक्सीजन सिस्टम और बिजनेस सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं सामने आईं।
रूसी प्रदर्शनी में भी इन क्षेत्रों से जुड़े उत्पादों और तकनीकी समाधानों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इससे उत्तर प्रदेश के हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े उद्यमियों को रूसी कंपनियों और प्रतिनिधियों के साथ कारोबारी संपर्क स्थापित करने का अवसर मिला।
तकनीक और सेवाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा
रूस-भारत संवाद के दौरान भविष्य में संयुक्त कारोबारी अवसरों के साथ-साथ तकनीक, उत्पादों और सेवाओं के आदान-प्रदान की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
प्रतिनिधियों ने उद्योगों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को बढ़ाने, कारोबारी साझेदारी के नए क्षेत्रों की पहचान करने और दोनों देशों के उद्यमियों को एक-दूसरे के बाजारों से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की।
UPITS-2026 बना अंतरराष्ट्रीय कारोबारी संवाद का मंच
UPITS-2026 में रूस की भागीदारी ने ट्रेड शो के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को और मजबूत किया है। बिजनेस डायलॉग के साथ B2B बैठकों और अन्य कारोबारी गतिविधियों के जरिए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों तथा उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इससे प्रदेश के MSME, निर्यातकों, स्टार्टअप्स, युवा उद्यमियों और बड़े उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए साझेदार तलाशने तथा संभावित व्यापारिक अवसरों को समझने का मंच मिल रहा है।
रूस-भारत संवाद के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा हुई। औद्योगिक तकनीक, हेल्थकेयर, गैस, मेडिकल उपकरण और बिजनेस सर्विसेज जैसे क्षेत्र इस संवाद में प्रमुखता से सामने आए।
UPITS-2026 के जरिए उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ने और राज्य के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराने की दिशा में विभिन्न देशों के साथ ऐसे संवाद आयोजित किए जा रहे हैं।
Advertisements…….





