Entertainment

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म कंपेनियन से बात-चीत के दौरान फिल्म सिम्बा 2 को लेकर कही ये बात


बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्मों से जुडे अपडेट साझा करते रहते हैं। अब जानकारी आ रही है कि, अभिनेता जल्द ही सिम्बा 2 की तैयारियां शुरू कर सकते हैं।



रणवीर सिंह ने फिल्म कंपेनियन से बात-चीत के दौरान फिल्म सिम्बा 2 को लेकर कहा, अगर सिम्बा 2 नहीं बनती है, तो मैं बहुत निराश हो जाऊंगा। सिम्बा एक आश्चर्य का किरदार था, जो मुझे बहुत ही ज्यादा पसंद है और अब तक की मेरी सबसे पसंदीदा परफॉर्मेसों में से एक है। ये मेरे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। उन्होंने आगे कहा, सच में सिम्बा को हमेशा एक फ्रेंचाइजी बनने के लिए ही डिजाइन किया गया था। इसलिए जब भी रोहित शेट्टी भाई बुलाएंगे, मैं ये फिल्म जरूर करूंगा।

आपको बता दें साल 2018 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और सारा अली खान अभिनीत फिल्म सिम्बा एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी और एक प्रभावशाली तस्कर दूर्वा के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि एक घटना के बाद सिम्बा के जीवन में मोड़ आता है, जिसके बाद वो सच, ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए अपराधियों को उन्हीं के अंदाज में सजा देता है। इस सबके बाद फिल्म में उसके साथी ऑफिसर्स सिम्बा की खूब सराहना करते हैं। सिम्बा साल 2015 में आई जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म टेम्पर का आधिकारिक रीमेक है।

इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी एक अजन्मी बच्ची के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय के अलावा बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सर्कस की रिलीज डेट का एलान

वहीं, उन्होंने मंगलवार को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर टाइगर श्रॉफ की फिलम गणपत के साथ क्लैश होगी। सर्कस में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button
Event Services