Entertainment

सैफ अली खान के लाडले तैमूर ने कर दी ऐसी हरकत,यूजर्स बोले – घर के संस्कार हैं!

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जहांगीर लोगों के फेवरेट हैं। जहां सोशल मीडिया पर उनके नाम से ढेरों फैन पेज बने हुए हैं जिन पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जाते हैं। हाल ही में करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों के साथ स्पॉट की गईं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें तैमूर अली खान पापाराजी पर तस्वीरें खींचने से मना करता और उन पर चिल्लाता नजर आ रहा है।

पापाराजी पर चिल्लाया तैमूर- बंद करो, बस करो
वीडियो में तैमूर पापाराजी से कह रहा है- बंद करो। बस करो। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी हार्श रिस्पॉन्स मिला है। असल में तैमूर अली खान को इस तरह पैप्स पर चिल्लाते देखकर करीना उन्हें चुप कराने या डांटने की बजाए अपने पास बुला लेती हैं और ट्रोल्स ने इस वीडियो पर जमकर करीना और तैमूर को घेरा है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- घर के संस्कार हैं।

ट्रोल बोले- अच्छे संस्कार दिए गए हैं लड़के को
एक अन्य ट्रोल ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘अच्छे संस्कार दिए गए हैं लड़के को। कभी गांव आकर देखो यहां प्यारे बच्चे कैसे बात करते हैं।’ एक यूजर ने लिखा- ये क्या लैंग्वेज है। एक शख्स ने लिखा कि मां-बाप ही इतने संस्कारी हैं ना। इसी तरह ढेरों लोगों ने तैमूर के बर्ताव पर उन्हें और करीना को ट्रोल किया है तो वहीं फैंस ने ट्रोल्स को अपोज करते हुए लिखा कि पापाराजी उनका पीछा ही नहीं छोड़ते हैं।

जहांगीर अली खान ने चलाई BMW टॉय कार
इसी वीडियो में जहांगीर अली खान को BMW टॉय कार चलाते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में जेह गाड़ी में बैठकर एन्जॉय करता दिख रहा है और बेबी सिटर उसे गाइड कर रहे हैं। वीडियो को पापाराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है और इस पर अभी तक बेहिसाब लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services