Entertainment

‘जोनस’ सरनेम हटाने और सोशल मीडिया में बवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चु्प्पी, एक्ट्रेस ने बतायी वजह

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अपने नाम में से जोनस सरनेम को हटा दिया था। प्रियंका के इस कदम के बाद सोशल मीडिया में निक जोनस संग उनकी शादी को लेकर चर्चाएं छिड़ गयी थीं। इस बात के कयास लगाये जाने लगे थे कि प्रियंका की शादी शायद ठीक नहीं चल रही है। इसीलिए उन्होंने सरनेम हटाया है। हंगामा इतना बढ़ा था कि प्रियंका की मॉम को इन खबरों के खंडन के लिए आगे आना पड़ा था। अब प्रियंका ने सरनेम हटाने और इस वाकये पर अपनी बात रखी है। 

ई-टाइम्स से बातचीत में प्रियंका ने इसके पीछे वजह का खुलासा करते हुए कहा कि वो अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम को ट्विटर के यूजरनेम से मैच करना चाहती थीं, इसलिए जोनस हटाया, मगर उन्हें यह देखकर बड़ी हैरानी हुई कि सोशल मीडिया में यह इतना बड़ा मुद्दा बन गया। प्रियंका ने कहा कि यह देखकर वाकई ताज्जुब होता है कि यहां सब कुछ कितना बड़ा मुद्दा बन जाता है। बता दें, प्रियंका इस वक्त द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आ रही हैं, जो 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मैट्रिक्स सीरीज की इस फिल्म में किआनु रीव्स लीड रोल में हैं। प्रियंका फिल्म में सती नाम का किरदार निभा रही हैं। 

jagran

निक जोनस की पत्नी बताने पर कसा था तंज

अमेरिका में द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस के प्रमोशंस के दौरान एक वेबसाइट ने प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकन सिंगर और एक्टर की पत्नी के तौर पर संबोधित किया था, जिस पर प्रियंका ने कड़ा एतराज जताते हुए तंज कसा था।प्रियंका का कहना था कि इतना कुछ हासिल करने के बाद उनकी पहचान निक जोनस की पत्नी के रूप में सीमित कर दी गयी।

प्रियंका ने इस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- बहुत ही दिलचस्प है कि मैं दुनिया की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक का प्रमोशन कर रही हूं और मुझे फिर भी वाइफ ऑफ… कहकर बुलाया जाता है। प्रियंका ने आगे लिखा कि कृपया, जवाब दीजिए कि औरतों के साथ आज भी ऐसा क्यों होता है? क्या मुझे अपने बायो में आईएमडीबी लिंक जोड़कर रखना चाहिए?

Related Articles

Back to top button
Event Services