Entertainment

पोलैंड की करोलिना बिलावस्का के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2021 का ताज ,भारत का टूटा सपना

पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का ताज अपने नाम किया है। प्यूर्तो रिको के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जमैका की टोनी एन सिंह ने करोलिना को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। संयुक्त राज्य अमेरिका की श्री सैनी इस प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप रहीं। तो कोटे डी’आइवर की ओलिविया को सेकंड रनर अप चुना गया। आपको बता दें कि फर्स्ट रनर अप श्री सैनी भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं।

भारत का टूटा सपना

हरनाज संधू के मिस यूनिर्वस का खिताब जीतने के बाद भारत की नजरें मिस वर्ल्ड पर टिकीं थीं। पर ये ख्वाब तब टूट गया जब भारत का प्रतिनिधत्व कर रही मनसा वाराणसी टॉप 6 में जगह नहीं बना पाई। मिस वर्ल्ड फोरम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब जीतने वाली पोलैंड की करोलिना बिलावस्का फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है।

गेम्स की शौकीन हैं करोलिना

करोलिना बिलावस्का इसके बाद पीएचडी भी करना चाहती हैं। करोलिना को पढ़ाई का काफी शौक है। पढ़ाई के अलावा वह एक मॉडल के रूप में भी काम करती हैं। आगे चलकर वह एक मोटिवेशनल स्पीकर बनना चाहती हैं। करोलिना को स्वीमिंग करना और स्कूबा ड्राइविंग करना पसंद है। इसके अलावा उनकी खेलों में भी दिलचस्पी है। टेनिस और बैडमिंटन करोलिना के फेवरेट खेम्स में से एक है।

कोरोना के कारण टली थी प्रतियोगिता

आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड 2021 की प्रतियोगिता का आयोजन पिछले साल ही होना था, लेकिन कई कंटेस्टेंट्स के कोविड पॉजीटिव होने के बाद इस ब्यूटी इवेंट को स्थगित कर दिया गया था। भारत की मनसा वाराणसी भी उस वक्त कोविड पॉजीटिव हो गईं थीं। प्योर्तो रिको से मनसा ने मिस वर्ल्ड की अपनी जर्नी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे वह इस विश्व प्रतियोगिता तक पहुंची हैं। 

Related Articles

Back to top button
Event Services