करण जौहर ने अपनी नयी मूवी का किया ऐलान, इस जोड़ी को दे सकते है मौका
करण जौहर ने बॉलीवुड की कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया है जो आपने देखी ही होंगी। अब तक करण ने अपनी फिल्मों के जरिये कई नए एक्टर्स को लॉन्च भी किया है। हालाँकि उन्होंने बीते पांच साल से कोई फिल्म निर्देशित नहीं की है और अब करण जौहर अपनी अगली फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इसका ऐलान करण ने कर दिया है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक बयान जारी किया है।
आप देख सकते हैं करण ने लिखा, ”यह एक नई यात्रा की शुरुआत है। साथ ही, यह मेरे घर वापस आने का रास्ता है। यह मेरी पसंदीदा जगह पर वापस लौटने का समय है। यह लेंस के पीछे से एक लव स्टोरी बनाने का समय है।” वहीँ अपनी अगली फिल्म के बारे में संकेत देते हुए उन्होंने लिखा है, ‘एक बहुत ही खास कहानी है, जो प्यार और परिवार से संबंधित है।’ वैसे अब करण की फिल्म का खुलासा हो गया है। जी दरअसल करण की नयी फिल्म का नाम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ होने वाला है।
इस फिल्म के लिए करण ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लीड रोल में साइन किया है। जी दरअसल इस प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए करण ने कहा है, ‘ये फिल्म 2022 में थिएटर्स में रिलीज होगी।” आप सभी को बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने खुद ऐलान किया था कि ‘वो 5 साल बाद डायरेक्शन में लौट रहे हैं।’ करण ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म कुछ कुछ होता है से की थी और आज वह देश के सबसे बड़े फिल्ममेकर बन गए हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।