फिनएक्स इंस्टीट्यूट ने लखनऊ में नए कैंपस का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी इंडस्ट्री-रेडी BFSI शिक्षा

लखनऊ, 02 नवंबर 2026। फिनएक्स इंस्टीट्यूट (पूर्व में बीएसई इंस्टीट्यूट) ने रतन स्क्वायर, विधान सभा मार्ग स्थित अपने नए एकेडमिक कैंपस का शुभारंभ किया। उद्घाटन एसबीआई म्यूचुअल फंड के प्रेसिडेंट एवं सीबीओ मनीष मेहता तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. सुधांशु पांड्या ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर संस्थान के कैंपस डायरेक्टर विराग जैन ने बताया कि फिनएक्स का उद्देश्य युवाओं को बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विसेज (BFSI) क्षेत्र में इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। वहीं, सीईओ हिमांशु व्यपक ने कहा कि संस्थान उत्तर प्रदेश के युवाओं को बैंकिंग, कैपिटल मार्केट और फिनटेक में करियर बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्लेसमेंट सपोर्ट उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम में कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बंधन बैंक, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और एचडीएफसी लाइफ के वरिष्ठ अधिकारी सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संस्थान बैंकिंग, फाइनेंस, कैपिटल मार्केट, डेटा साइंस और फिनटेक में डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन कोर्स संचालित करता है। संस्थान के अनुसार, यह 300 से अधिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सहयोग से प्रतिवर्ष लगभग 10,000 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देता है तथा देशभर के 350 से अधिक कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी रखता है।
Advertisements…..





