UP News

प्रदेश की योगी सरकार की महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम : बृजेन्द्र कुमार सिंह

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की महिलाओं को सुरक्षा देने में प्रदेश की योगी सरकार की महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित होने की वजह से आज उ0प्र0 की बहन बेटियां सर्वाधिक असुरक्षित हैं। उ0प्र0 आज सामूहिक बलात्कार और हत्या का हब बन चुका है। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर बलात्कार और सामूहिक बलात्कार से पीड़िताओं द्वारा न्याय मांगने आने पर उन्हें दर-दर भटकना और न्याय न मिलने पर उन्हें अपना जीवन समाप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह उ0प्र0 की योगी सरकार की कानून व्यवस्था के मुंह पर करारा तमाचा है। मिशन शक्ति पर करोड़ों रूपये फूंकने के बाद नतीजा शून्य है। सच्चाई तो यह है कि प्रदेश की बच्चियां और महिलाएं आज सर्वाधिक असुरक्षित हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि अभी कल ही मुख्यमंत्री योगी गृह जनपद से गोरखपुर से सटे जिले महराजगंज में 12वर्षीय बच्ची की रेप के बाद जघन्य हत्या कर दी गयी। बच्ची के घर से गायब हो जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन की अकर्मण्यता और लापरवाही की वजह से अबोच बच्ची की जान चली गयी। जनपद बाराबंकी के सिद्धौर ब्लाक के ग्राम कोराहापुरवा में दलित युवती के साथ बलात्कार के साथ हत्या कर दी गयी। गाजियाबाद में विगत दिनों हुई बलात्कार की शिकार बालिका ने आज दम तोड़ दिया। प्रदेश के हर जिले से बलात्कार की खबरें आम हो चली हैं।

श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम योगी सरकार और उसके अधिकारी बेशर्मी से ऐलान कर रहे हैं कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के उत्पीड़न और उनके प्रति अपराधों में कमी आई है। जबकि जमीनी आंकड़े उनके दावों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। आज प्रदेश सरकार द्वारा प्रेस बयान जारी कर दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले विभिन्न अपराधों में कमी आई है। सरकार का यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाला है।

प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार में अब तक सबसे अधिक सन्तों एवं पुजारियों की हत्या हुई है। विभिन्न जनपदों में अब तक लगभग 30 से अधिक सन्तों, धर्मगुरूओं एवं पुजारियों की अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गयी है जो बहुत ही चिन्ता का विषय है। लखनऊ के बख्शी का तालाब में आज पुजारी की देवस्थल पर लूटपाट के बाद जघन्य हत्या कर दी गयी।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- 
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button