UP News

अवध मॉल द्वारा नारी शक्ति को समर्पित महिला दिवस बीइंग वोमेन कार्यक्रम

यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन अवध मॉल द्वारा नारी शक्ति को समर्पित महिला दिवस 2021 ” बीइंग वोमेन ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ शहर की हज़ारों महिलाओं ने इस विशेष दिन को अपने प्रिय जनो के साथ मनाया और खुब मस्ती कीं। कार्यक्रम में वोमेन ऑफ़ विजडम और समर्थ संस्था द्वारा द्वारा लेट्स टॉक- ऑन पीरियड के तहत सिग्नेचर कैंपेन और जनजागरूकता संदेश देने के और आम जन को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है । संस्था के सचिव प्रवेश दिवेदी ने सभी प्रतिभागियों के आभार किया साथ ही इस मुहिम को 10000 महिलाओं तक ले जाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की।
महिला दिवस विशेष लाइव पेंटिंग में महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक पेंटिंग बनाई। इन खूबसूरत पेंटिंग के माध्यम से समाज के अनेक रूप और उसकी महत्वता को बखूबी कलाकारों द्वारा दर्शाया गया। महिलाओं द्वारा ” महिला दिवस ” विषय पर बनाई इन पेंटिंग्स को लोगों ने खूब सराहा। इसके साथ ही मॉल में आने वाली महिलाओं को आर्टिस्ट रवि कुमार द्वारा बनाई उनकी खूबसूरत स्केच को उपहार पूर्वक भेंट की गई।
फ्री ब्यूटी टिप्स , नेल आर्ट , मेंहदी , हेयर स्टाइलिंग आदि के साथ महिलाओं ने अपने सुंदरता को सवारा और इस खास दिन दोस्तों संग सेल्फी लेकर यादगार बनाया ।
मॉल पबंधन के तरफ से शरस्वति सिंह ने सभी महिलाओं को विमेंस डे ढेरों बधाइयाँ दी साथ ही महिलाओं को शशक्त करने वाली ऐसे अनूठे आयोजन भविस्य में भी करने बात कही। वोमेन ऑफ़ विजडम संस्था की संचालक दर्शना ने महिलाओं को उपहार देकर इस महत्वपूर्ण दिन को उनके लिए यादगार और ख़ास बनाया।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- 
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button