Jyotish

सच है। पति को तलाक देने के बाद सौतेले ससुर से ही शादी रचा ली

नई दिल्‍ली : कहते हैं जोड़‍ियां ऊपर से बनकर आती हैं। लेकिन कई बार कुछ शादियां ऐसी होती हैं, जो सुर्खियां बटोर जाती हैं। ऐसी ही एक शादी चर्चे में है। एक महिला ने अपने पति को तलाक देने के बाद सौतेले ससुर से शादी रचा ली। दोनों की उम्र में करीब 30 साल का फासला है, लेकिन उसका कहना है कि यह उन दोनों के रिश्‍तो को प्रभावित नहीं करता। आज दोनों अपने रिलेशन को लेकर बहुत खुश हैं। दोनों एक बच्‍चे के माता-पिता भी हैं।

इस महिला का नाम एरिका क्विगल (31) है, जिसने अपने से में 29 साल बड़े जेफ (60) से शादी की है। उसका कहना है कि वह जेफ से तभी मिली थी, जब उसकी उम्र 16 साल की थी। उस समय जेफ की सौतेली बेटी से उसकी दोस्‍ती थी। इसी दौरान जेफ के सौतेले बेटे जस्टिन से उसकी मुलाकात हुई और दोनों ने शादी का फैसला किया। एरिका का कहना है कि तब तक उसे जेफ के प्रति अपनी फील‍िंग्‍स का एहसास नहीं था।

और ससुर से रचा ली शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एरिका ने कुछ ही साल बाद पति जस्टिन के साथ अपना रिश्‍ता खत्‍म कर लिया था। हालांकि दोनों एक बच्‍चे के माता-पिता थे, लेकिन उन्‍होंने तलाक का फैसला किया। इसके बाद उसने सौतेले ससुर जेफ के साथ वक्‍त बिताना शुरू किया। उन्‍हें एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं का एहसास था, जिसे उन्‍होंने कबूल किया और साल 2018 में उन्‍होंने आखिरकार शादी कर ली। उनकी एक संतान भी है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:- अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं, और हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services