Government

गांव चलो अभियान के तहत कल्याणकारी योजनाओं से कराया जाएगा अवगत : डॉ. पवन सैनी

अभियान के प्रदेश संयोजक ने ली बैठक, जिला अध्यक्ष ने दिया अभियान की सफलता का भरोसा

हिसार: भाजपा गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. पवन सैनी ने कहा है कि अभियान के तहत जनता को केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। पार्टी का प्रयास है कि कोई भी पात्र जरूरतमंद सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें।
डॉ. पवन सैनी पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जनता को केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत यह पता लगाया जाएगा कि कोई पात्र जरूरतमंद योजनाओं से वंचित तो नहीं रह गया है। यदि कोई वंचित रह गया है तो उसको योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष् डॉ. आशा खेदड़ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला हिसार पार्टी के हर अभियान में अग्रणी रहा है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर अभियान को पूरी तन्मयता सेे सिरे चढ़ाया है और गांव चलो अभियान को भी पूरा करने में कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़़ा ने बताया कि बैठक में उपरोक्त के अलावा गांव चलो अभियान के जिला संयोजक कृष्ण सरसाना, जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, प्रवीण जैन, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, रामफल नैन, अनिल गोदारा व हेमंत शर्मा सहित अन्य भी थे।

Related Articles

Back to top button
Event Services