National

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति पर फेंका खौलता तेल, घर में तड़पता छोड़ हुई फरार

पति-पत्नी के बीच तो अक्सर ही झगड़े हुआ करते है लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह जा रहा है। मामला पुणे का है।

यहां पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ तो पत्नी ने कुछ ऐसा किया जिससे हर कोई हैरान है। पत्नी ने अपने पति के ऊपर खौलता तेल डाल दिया।

गरम तेल फेंकने के बाद पत्नी फरार हो गई। पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। पति का नाम सलीम शेख बताया जा रहा है।

मामले पर पुलिस ने बताया कि शेख दुकान में काम करता है और पत्नी हाउसवाइफ है। दोनों के दो बच्चे हैं। रोज किसी न किसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था।

सलीम शेख जिस वक्त काम से वापस आया उस वक्त पत्नी खाना बना रही थी। स्टोव पर कड़ाई में तेल चढ़ा हुआ था। दोनों के बीच फिर किसी बात पर झगड़ा हो गया।

इसके बाद पति नहाने चला गया। जैस ही पति बाथरूम से नहाकर निकला तो बाहर पत्नी खौलते तेल के साथ खड़ी हुई थी। उसने खौलता तेल पति पर डाल दिया।

पूरे शरीर पर गरम तेल लगने से वो तड़पने लगा। पति की ऐसी हालत देखकर पत्नी वहां से भाग निकली। सलीम शेख तेज-तेज चीखें मार रहा था। जिसको सुनकर पड़ोसी घर में पहुंच गए।

पड़ोसी उसको अस्पताल ले गए। जिसके बाद उसका इलाज हुआ। जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचा और पत्नी पर आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: पत्नी बच्चों संग बनाती थी शारीरिक संबंध,पति भी करता था घिनौना काम, विदेश में बेचते थे वीडियो…

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली घटना, पड़ोसी महिला का दिल निकलकर आलू के साथ पकाया और फिर…

Related Articles

Back to top button
Event Services