Uttar Pradesh

पत्नी बच्चों संग बनाती थी शारीरिक संबंध,पति भी करता था घिनौना काम, विदेश में बेचते थे वीडियो…

पचास से अधिक बच्चों से यौन शोषण के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसे सुनकर सीबीआई और पुलिस भी दंग रह गई है। रिमांड पूरी होने के बाद दिल्ली निवासी आरोपी मो. आकिब को लेकर सीबीआई हाल ही में यूपी के चित्रकूट पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ही आरोपी ने जेई व उसकी पत्नी के बारे में राज उजागर कर दिए। जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो गए।

ये भी पढ़ें…युवती का अश्लील वीडियो बनाकर, स्क्रीन शाट किए अपलोड…

गरीब बच्चों को बनाता था शिकार

जेई रामभवन व पत्नी दुर्गावती सामान्य व गरीब घरों के बच्चों को अपना शिकार बनाते थे। दोनों मिलकर किशोर के साथ कुकर्म में शामिल होते थे जिसका लैपटाप के कैमरे से वीडियो बनाते थे। इसके बाद उस वीडियो को जेई विदेशों से जुड़े अपने दोस्तों को शेयर करता था। आकिब का दावा है कि जेई की हैवानियत उसके वीडियो में दिखती है।

बच्चों संग पत्नी के बनवाता था संबंध, खुद करता था कुकर्म

किशोर से पत्नी के साथ संबंध बनवाकर स्वयं भी किशोर के साथ कुकर्म करता था। विरोध करने पर मारता पीटता था और चिल्लाने पर मुंह दबाते थे। फिर मोटी रकम देकर जुबान बंद करा देते थे। आरोपी के अनुसार जेई की इस हैवानियत के काम में पत्नी पूरा सहयोग करती थी।

उसके घर में चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज के लड़के आते थे। उसे अपने पैसे की ताकत का गुमान है। उधर, सीबीआई का दावा है कि इसी तरह जेई और पत्नी के खिलाफ सबूत मिलते रहे तो और भी कई केस उनके खिलाफ दर्ज होंगेे। इसका जाल यूपी के चार जिलों में फैला है। जेई व पत्नी के ग्रुप से सेक्स के कई सबूत मिल चुके हैं।

छूट जाऊंगा

वीडियो बनाकर 50 से अधिक बच्चों को इसका शिकार करने वाले जेई रामभवन को अपनी काली करतूत का कतई अफसोस नहीं है। जेई हर बार कहता है कि उसका कुछ भी नहीं हो सकता। कुछ साल जेल में सजा काटने के बाद रुपये के बल पर बाहर आ जाएगा। उसके भोले चेहरे के पीछे शैतान रूपी पिशाच है।

ये भी पढ़ें.. पति दिन-रात करता था सेक्स, परेशान महिला ने सरकार से लगाई गुहार…

Related Articles

Back to top button
Event Services