Uttar Pradesh

यूपी निकाय चुनाव: सपा ने सभी 17 नगर निगमों में उम्मीदवार उतारे

समाजवादी पार्टी ने यूपी के सभी नगर निगमों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लखनऊ से वंदना मिश्रा और आगरा से जूही प्रकाश जाटव को प्रत्याशी बनाया है।

यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) को लेकर समाजवादी पार्टी ने सभी 17 नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसको लेकर सपा की ओर से फाइनल सूची भी जारी कर दी है। सपा ने आगरा नगर निगम से जूही प्रकाश जाटव को प्रत्याशी बनाया है। झांसी नगर निगम से सतीश जतारिया पर भरोसा जताया है। सपा गठबंधन वाली राष्ट्रीय लोकदल को मेयर पद के लिए एक भी सीट नहीं मिली है

समाजवादी पार्टी ने शाहजहांपुर नगर निगम से अर्चना वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही फिरोजाबाद नगर निगम सीट से मशरूफ फातिमा, सहारनपुर नगर निगम से नूर हसन मलिक को प्रत्याशी बनाया है। मेरठ नगर निगम से सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को प्रत्याशित घोषित किया है। लखनऊ नगर निगम से बंदना मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। कानपुर नगर निगम से वंदना बाजपेई को तो वहीं गाजियाबाद नगर निगम सीट से पूनम को उम्मीदवार घोषित किया है।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम से सपा ने ओपी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा प्रयागराज नगर निगम से अजय श्रीवास्तव को उम्मीदवार घोषित किया है। अलीगढ़ नगर निगम के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक जमीर उल्ला खां पर भरोसा जताया है। बरेली नगर निगम से सपा के टिकट पर संजीव सक्सेना ताल ठोकेंगे। मुरादाबाद नगर निगम से सैयद रईस उद्दीन को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।

गोरखपुर नगर निगम से काजल निषाद सपा प्रत्याशी होंगी। अयोध्या नगर निगम से डॉ. आशीष पांडेय और मथुरा वृंदावन नगर निगम सीट से पंडित तुलसीराम शर्मा प्रत्याशी होंगे। सपा पहले चरण में होने वाली नगर निगम सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा पहले ही कर चुकी थी। इसी के चलते बुधवार को पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। नगरी निकाय चुनाव का दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहले चरण का नामांकन भी हो चुका है।

Related Articles

Back to top button
Event Services