State NewsUttar Pradesh

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली ‘द बिग इंडिपेंडेंस सेल’ का धमाल

29 अगस्त तक खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार के साथ आकर्षक इनाम जीतने का मौका

 

₹10,999 की खरीदारी पर मिलेगा सुनिश्चित उपहार, साथ ही ₹5,000 का मोहन लाल एंड सन्स गिफ्ट वाउचर और प्रीमियम मोबाइल एक्सेसरीज़ जीतने का अवसर

बरेली, 13 अगस्त, 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में ‘द बिग इंडिपेंडेंस सेल’ जारी है। 29 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान ग्राहक अपने पसंदीदा ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

इस सेल के तहत ₹10,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले प्रत्येक ग्राहक को सुनिश्चित उपहार दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहकों को ₹5,000 का मोहन लाल एंड सन्स गिफ्ट वाउचर और ₹10,000 तक की प्रीमियम मोबाइल एक्सेसरीज़ जीतने का अवसर दिया जा रहा है। सुनिश्चित उपहार सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध हैं। ग्राहक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक इस सेल का लाभ उठा सकते हैं।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “फीनिक्स यूनाइटेड बरेली हमेशा अपने ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव देने के लिए नए और आकर्षक अभियान लेकर आता है। ‘द बिग इंडिपेंडेंस सेल’ भी इसी सोच का हिस्सा है। इस अभियान में ग्राहकों को एक ही जगह बेहतरीन ब्रांड्स, शानदार ऑफर्स और खरीदारी के साथ सुनिश्चित उपहार तथा आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिल रहा है। हमें विश्वास है कि स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव के दौरान यह कैम्पेन शहर के लोगों के खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।”

Advertisement….

Related Articles

Back to top button