Government

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कल से मैनपुरी, फिरोजाबाद तथा अलीगढ़ के दौरे पर

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह 22-23 जुलाई, 2023 को अलीगढ़, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री कल अपराह्न 03ः00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर शाम 06ः00 फिरोजाबाद पहुंचेगे। अगले दिन 22 जुलाई, 2023 को प्रातः 09ः00 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिविल लाइन दबरई, फिरोजाबाद में वृहद वृक्षारोपण महाभियान 2023 कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके उपरान्त पूर्वाह्न 10ः30 बजे सैनिक स्कूल ग्राम नौनेर आगरा रोड मैनपुरी में वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद पूर्वाह्न 11ः15 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड मैनपुरी में जनसुनवाई करंेगे। इसके उपरान्त बनखंडेश्वर धाम खरपरी मैनपुरी में पुरूषोत्तम मास में 23वॉ शिव महापुराण कथा में शामिल हांेगे। अगले दिन रविवार 23 जुलाई को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके पश्चात सायं 04ः30 बजे धर्म समाज महाविद्यालय ऑडीटोरियम निकट रामलीला ग्राउण्ड जीटी रोड अलीगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशन एवं सीएआरडीसी के संयोजन में संस्कार भारती द्वारा आयोजित क्रांति तीर्थ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके उपरान्त 24 जुलाई, 2023 को 12ः30 बजे तक लखनऊ वापस लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button
Event Services