Religious

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2021

मेष- आज आर्थिक सुख में  सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कर्क में चन्द्र गोचर पॉलिटिक्स में उन्नति देगा। पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

वृष- चन्द्रमा व शुक्र का गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्र का कर्क व मंगल का मेष गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री गणेश पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ भी कर सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। जॉब से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

कन्या- आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। हनुमान जी की पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु व चन्द्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा इसकी मित्र कर्क राशि मे है।आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है।

मकर- आज व्यवसाय के लिए समय मुश्किल है। जॉब व व्यवसाय में तनाव की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा व शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। शिक्षा में आज का दिन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। रुके धन का आगमन संभावित है। शनि व चन्द्र  गोचर हेल्थ को लेकर परेशान कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button
Event Services