Religious

रामपुर रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्री राम जी के वनवास के बाद अयोध्या वापसी पर नगर वासियों ने किया उसका नाट्य मंचन किया गया

बरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सीबीगंज इकाई ने रामपुर रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्री राम जी के वनवास के बाद अयोध्या वापसी पर जो स्वागत नगर वासियों ने किया उसका नाट्य मंचन किया गया। भगवान रामचंद्र जी, माता सीता जी, लक्ष्मण जी व हनुमान जी के किरदारों ने अयोध्या में प्रवेश किया जहां अयोध्या वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूलों की वर्षा की और जय श्री राम के उद्घोषों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।

इस अवसर पर महापौर उमेश गौतम ने कहा की श्री राम का आगमन पूरे देश को भाव विभोर करने वाला है। जिस प्रकार 14 वर्ष के वनवास के बाद जब भगवान राम अयोध्या लौटे थे तो पूरे देश ने दीपावली मनाई थी इस प्रकार अब 22 जनवरी को 5 सौ वर्षो के बाद भगवान राम अपने भवन में जा रहे हैं तो यह महापर्व मनाने का दिवस है। व्यापार मंडल महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि समूचा भारत पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस महापर्व को दीपावली से भी बड़ा मनाने जा रहा है जिसका साक्षी संपूर्ण विश्व बनेगा। इस अवसर पर सीबीगंज इकाई के अध्यक्ष रचित गुप्ता, महामंत्री राजीव गुप्ता, ज्ञान प्रकाश लोधी ,राजन श्रीवास्तव, वेद राम मौर्य, मनोज सक्सेना आदि थे.

Related Articles

Back to top button
Event Services