Religious

आज का राशिफल 14 अप्रैल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज सूर्य व चन्द्र गोचर एक साथ आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सिंह व कर्क राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।लाल व पीला रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। बिजनेस में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें।सफेद रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आशातीत सफलता संभावित है। धनु राशि के मित्र से लाभ होगा।हरा रंग शुभ है। रुके हुए धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  व्यवसाय में नवीन कार्य की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। बड़े भाई का सहयोग बहुत कार्य करेगा। जॉब परिवर्तन की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:जॉब में कुछ नवीन उत्तरदायित्व की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि व चन्द्रमा बिजनेस में लाभ प्रदान करेंगे।छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय में कोई निर्णय लेने में थोड़े असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य में तनाव की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफल करेंगे। जॉब में अपने कार्य को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ फलदायी है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  शनि व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी । जॉब में प्रोमोशन सम्भावित है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर राजनीति में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: राशि स्वामी शनि व शुक्र व्यवसाय को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है।बैंकिंग व आईटी जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर तैयार रहें। छात्र गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button
Event Services