Religious

आज का राशिफल 02 मार्च

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों की शैक्षिक योजनाएं सफल करेंगे। बड़े भाई की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय संबंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। जॉब में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। व्यवसाय में मित्रों से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: धार्मिक अनुष्ठान की तरफ प्रेरित होंगे। नए व्यवसाय की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। आईटी व मीडिया जॉब में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बिजनेस सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध व शुक्र फाइनेंशियल व बैंकिंग जॉब से लाभ प्रदान करेंगे। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ लाभ की स्थिति में रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर जॉब में सफल करेंगे। राजनीति में उत्तरदायित्व परिवर्तन को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण एजुकेशन व बैंकिंग करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में संघर्ष है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: मीडिया व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र, बुध व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि,शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: बिजनेस में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तैयार रहें। राजनीति से सम्बद्ध लोग शनि व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button
Event Services