Religious

Weekly Numerology Predictions 19 March to 25 March 2023: यह सप्ताह रहेगा सभी मूलांक के लिए खास, पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Predictions 19 March to 25 March 2023 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवानियां की जाती हैं। साप्ताहिक राशिफल जानिए टैरो कार्ड और ज्योतिष की एक्सपर्ट पल्लवी एके शर्मा से।

Weekly Numerology Predictions 19 March to 25 March 2023: धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सप्ताह में चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होने जा रहा है। साथ ही कुछ ऐसे योग हैं जिनका निर्माण इस सप्ताह में होगा। ऐसे में आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: कार्यक्षेत्र अच्छी उन्नति होगी और सफलता प्राप्त हो सकती है। बोलने से पहले दो बार सोचे, इससे लाभ मिलेगा। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग निवेश की योजना बना सकते हैं।

सेहत: अच्छी जीवनशैली से स्वास्थ्य पर अच्छा लाभ होगा। पाचन तंत्र का ध्यान रखें, समस्या उत्पन्न हो सकती है। भविष्य के विषय में अधिक न सोचें।

शिक्षा: सरकारी कॉलेज में दाखिले और नए विषय की पढ़ाई के लिए मेहनत की आवश्यकता है।

रिलेशनशिप: परिवार पर अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। साथी से अधिक अपेक्षा दिल को पहुंचा सकती है।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: काम में प्रतिस्पर्धा तनाव बढ़ा सकती है। व्यवसाय को बढ़ाने का निर्णय तनावपूर्ण हो सकता है। लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी।

स्वास्थ्य: उर्जावान महसूस करेंगे, साथ ही अपने लिए समय निकालने से लाभ मिलेगा।

शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई में तनाव हावी हो सकता है। नींद की कमी और खराब जीवनशैली का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। मां सरस्वती के मंत्र का जाप करें।

रिलेशनशिप: घर में नई खुशखबरी आ सकती है। साथ ही साथी के नाम पर निवेश करने की योजना भी बन सकती है।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: मेहनत का फल मीठा ही होता है, इसलिए काम में अपना 100% देने का प्रयास करें जरूर लाभ मिलेगा। शांत रहें और अति उत्सुक होने से बचें।

स्वास्थ्य: अधिक सोचने के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है। ध्यान से लाभ मिलेगा। साथियों से मिलने और उनसे बातचीत करने से मन शांत होगा।

शिक्षा: एकाग्रता में कमी आ सकती है। पुराने लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद ही कुछ नया सोचें। पढ़ाई के लिए बनाए गए नियम पर अटल रहें।

रिलेशनशिप: प्रेम के क्षेत्र में यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने वाला सप्ताह है।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। इसलिए खुदपर विश्वास रखें और सही निर्णय लें। व्यापारी क्षेत्र से लोगों से पेशेवर रूप से व्यवहार करें।

स्वास्थ्य: चलते और बोलते समय सावधानी बरतें, दोनों से दुर्घटना की संभावना है। इसके साथ वाहन चलाते समय भी पूर्ण सावधानी बरतें।

शिक्षा: आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। अपने विषय में आपकी रुची बढ़ेगी और पढ़ाई के यह समय सबसे अच्छा है।

रिलेशनशिप: प्रेम के क्षेत्र में भावनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा। कुछ लोगों को सन्तान संबंधित खुशखबरी मिल सकती है।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: आप नए व्यापार या नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।

स्वास्थ्य: बाहर का खाना कम कर दें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

शिक्षा: अधिक एकाग्रता और काम से नकरात्मक विचार आ सकता है। काम टालने की आदत क बदल लें। समय पर काम पूरा करें।

रिलेशनशिप: अधिक सोचना और स्वामित्व जताना रिश्ते में नकारात्मकता ला सकता है। गलत बोलने से अच्छा है कम बोलना, इसको नियम बना लें। हर दिन को खुलकर जिएं।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: नए अवसर की तलाश करते रहें और उसके लिए तत्पर रहें। अधिक संवाद से मन परेशान हो सकता है। नियमों का पालन सख्ती से करें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। नया काम या नया वातावरण व्यस्त रखेगा। चलते समय और गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें।

शिक्षा: मनोबल में उतार-चढ़ाव आ सकता है। एक ही काम को बार-बार करने से केवल समय और उर्जा की बर्बादी होगी।

रिलेशनशिप: अकेलेपन के कारण नींद की कमी हो सकती है। सकारात्मक रहें और साथी के साथ अच्छा समय बिताएं। तुलना न करें।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: हाथ में जरूरत से अधिक काम लेने से तनाव बढ़ेगा और उर्जा की बर्बादी होगी। अधिक जिम्मेदारियों से काम करने का समय बढ़ जाएगा। वयापार में एकाग्रता की आवश्यकता होगी।

स्वास्थ्य: बीमारी से उभरने में समय लगेगा, जिससे मन बैठ सकता है। खान-पान पर अधिक ध्यान दें।

शिक्षा: आलस के कारण मन भटक सकता है। काम समय पर पूरा करने की भरपूर कोशिश करें। सभी चीजों को आसान मान लेने से काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा और कई अवसर हाथ से छूटेंगे।

रिलेशनशिप: इस सप्ताह आप कुछ मुश्किलों का सामना कर सकती हैं। नकारात्मकता का भी आभास होगा। खुद पर और अपने साथी के साथ सहग रहें।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: आय में वृद्धि, पदोन्नति और प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं और यात्रा से संबंधित काम से भी लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य: अनुशासन रखने से स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा। ऊर्जा का प्रयोग नए बदलाव और अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल करें।

शिक्षा: भटकाव और एकाग्रता में कमी बढ़ सकती है। बड़े और अनुभवी लोगों की बात सुनें। सुबह सूर्य को अर्घ्य जरूर दें।

रिलेशनशिप: हर समय बच्चों के साथ सख्ती का व्यवहार करने से बचें, इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। जरूरतमंद लोगों को अन्न या वस्त्र का दान आवश्यक करें।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: आय में वृद्धि और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। अपने सभी उपलब्धियों के लिए कृतज्ञ रहें। खुद को सबित करने के लिए अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

स्वास्थ्य: मासिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। अनुशासन में रहने से जीवनशैली में भी सुधार आएगा।

शिक्षा: नए प्रोजेक्ट या विषय से मनोबल बढ़ेगा और पढ़ाई में मन लगेगा। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्र रहें। जिस लक्ष्य के लिए पढ़ाई कर रहे हैं आपके खुशियां ला सकती हैं।

रिलेशनशिप: पुरानी बातों पर बातचीत करने से तनाव बढ़ेगा और उर्जा की बर्बादी होगी। उन विचारों को जानें दें और वर्तमान में जीना सीखिए।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Event Services