इस भोजपुरी सिंगर और बड़े भाई पर लगा एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मर्डर का आरोप

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या के मामले में कई कड़ियां जुड़ती चली जा रही है। रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है कि आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या किया या उसकी हत्या हुई है।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 131/23 धारा 306 के तहत समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है।
इसी बीच सोमवार को मुंबई से वाराणसी आकांक्षा दुबे का शव लेने पहुंचे परिजनों ने ब्वॉयफ्रेंड भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का आरोप है कि 21 मार्च को हुए विवाद के बाद उसे कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह का बड़ा भाई संजय सिंह ने कुछ दिन पहले आकांक्षा दुबे की हत्या कराने की धमकी दी थी।
मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह के बड़े भाई ने 21 तारीख को यह धमकी आकांक्षा दुबे को दी थी और 25 तारीख को उसका शव होटल के कमरे में मिला। समर सिंह पर आरोप लगाते हुए आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा दुबे सिर्फ उसके साथ ही काम करें और किसी के साथ नहीं। जब वह किसी और के साथ काम करने के लिए जाती थी तो समर सिंह उसे मानसिक रूप से टॉर्चर करता था।
मधु दुबे का आरोप है कि जब वह दूसरे के साथ काम करने लगी तो समर सिंह उसका पहले का पैसा भी नहीं दिया। जब समर सिंह आकांक्षा दुबे को टॉर्चर करता, मारता – पीटता तब उससे मैंने भी पूछा था कि क्यों ऐसा कर रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि उन्होंने वाराणसी के सारनाथ में संजय सिंह और समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
उनका आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर उनकी बेटी आकांक्षा दुबे की हत्या की है और अब उन्हें इंसाफ चाहिए। मधु दुबे का यह भी कहना है कि जिस अवस्था में आकांक्षा दुबे का शव मिला है उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि वह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आकांक्षा दुबे बैठी हुई है और कोई बैठकर कैसे फांसी लगा सकता।
कोई इंसान पार्टी से इंजॉय कर आता है, तो बिना कुछ किए आत्महत्या नहीं करता। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के परिजन सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई संजय सिंह पर आरोप लगाते हुए फूट-फूटकर सारनाथ थाने के बाहर रो पड़े।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601