Uttar Pradesh

मंत्रीगणों ने कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेशवासियों कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।
मंत्रीगणों ने अपने शुभकामना संदेश में भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियाँ, शांति, समृद्धि, और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की हैं। उन्होंने लोगों से कृष्ण भगवान के संदेश जीवन के मूल्यों का पालन करने की अपील भी की है। कृष्ण जन्माष्टमी हमारे भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिवस बड़े हर्ष उल्लास से मनाया जाता है और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है और भक्तगण व्रत, भजन और श्रीकृष्ण के जीवन की कथाओं का सुनने में लगे रहते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services