नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: योगी

लखनऊ, 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की तृतीया पर मां चंद्रघंटा की आराधना करते हुए कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान सशक्त एवं समृद्ध समाज का आधार है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार नारी सशक्तीकरण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता के कारण महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रभावित थे। वर्तमान सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना और वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की प्रत्येक पहल महिलाओं को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए समर्पित है।
Advertisements…..





