Exhibition

लखनऊ में तीज-राखी की खरीदारी का सबसे बड़ा उत्सव

‘इंडियन ट्रेजर फैशन लाइफस्टाइल एंड ज्वेलरी एग्जीबिशन’ का 68वां संस्करण 12–13 अगस्त

लखनऊ। तीज और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर खरीदारी का सबसे बड़ा उत्सव एक बार फिर राजधानी लखनऊ में लौट रहा है। शहर की लोकप्रिय “इंडियन ट्रेजर फैशन लाइफस्टाइल एंड ज्वेलरी एग्जीबिशन” का 68वां संस्करण आगामी 12 एवं 13 अगस्त 2026 को होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगी तथा प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

आयोजकों के अनुसार, तीज एवं रक्षाबंधन के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में देशभर के प्रमुख डिज़ाइनर एवं ब्रांड अपने नवीनतम कलेक्शन के साथ भाग लेंगे। एक ही स्थान पर महिलाओं, युवाओं एवं परिवारों को फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर और गिफ्टिंग से जुड़े हजारों आकर्षक विकल्प उपलब्ध होंगे।

प्रदर्शनी में कॉटन एवं डिज़ाइनर सूट, लहंगे, साड़ियां, तीज स्पेशल कलेक्शन, रियल एवं फैशन ज्वेलरी, सिल्वर राखियां, गोटा-पट्टी उत्पाद, लग्जरी बैग, फुटवियर, पोटली एवं क्लच, होम डेकोर आइटम, दीये, तोरण, फेस्टिव हैम्पर्स, राखी गिफ्ट्स, रिटर्न गिफ्ट्स, बच्चों के फेस्टिव वियर तथा स्किन केयर उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

आयोजकों का कहना है कि पिछले 13 वर्षों में आयोजित 67 सफल संस्करणों ने इस प्रदर्शनी को लखनऊ की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय फेस्टिव शॉपिंग एग्जीबिशन के रूप में स्थापित किया है। प्रत्येक संस्करण में दो दिनों के दौरान बड़ी संख्या में खरीदारी के उद्देश्य से आने वाले ग्राहक प्रदर्शनी का हिस्सा बनते हैं, जिससे प्रदर्शकों को उत्कृष्ट व्यावसायिक अवसर प्राप्त होते हैं।

इस वर्ष भी आयोजन प्रीमियम एयर कंडीशंड वेन्यू, वैलेट पार्किंग, सोशल मीडिया प्रमोशन, व्हाट्सएप कम्युनिटी नेटवर्क और व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिससे ब्रांड्स को अधिकतम ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। सावन के दौरान तीज और रक्षाबंधन का यह समय व्यापारिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी के लिए स्टॉल बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है तथा सीमित स्टॉल शेष हैं। इच्छुक व्यवसायी, डिजाइनर एवं ब्रांड जल्द से जल्द अपना स्थान सुरक्षित करा सकते हैं।

स्टॉल बुकिंग एवं जानकारी के लिए संपर्क करें:
मोबाइल/व्हाट्सएप: +91-9335230886, +91-9044099060

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इस भव्य फेस्टिव शॉपिंग एग्जीबिशन में पहुंचकर तीज और रक्षाबंधन की खरीदारी का आनंद लें।

Advertisement…

Related Articles

Back to top button