Uttar Pradesh

 समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज गुरू गोविन्द सिंह जी का 354वां प्रकाश पर्व सोल्लास सादगी से मनाया गया

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज गुरू गोविन्द सिंह जी का 354वां प्रकाश पर्व सोल्लास सादगी से मनाया गया। गुरू जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् बोले ‘सो निहाल सत श्री अकाल‘ के नारों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गुरू गोविन्द सिंह किसी सम्प्रदाय विशेष के नहीं, पूरे राष्ट्र के नेता थे। उनकी सीख थी कि एक दूसरे के धार्मिक विश्वास और आस्था का सम्मान करो क्योंकि वही समाज आगे बढ़ता है जो दूसरों को सम्मान देता है।
उन्होंने कहा कि नफरत से समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। सभी जाति-धर्म के प्रति सद्भाव रखना चाहिए। हमें भी उनकी शिक्षाओं का अनुपालन करते हुए नफरत के अंधकार से दूर रहकर सद्भावना के प्रकाश पथ पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह जी असत्य और अन्याय के विरूद्ध लड़ने वाले महापुरूष थे। वे हमारे लिए प्रकाश स्तम्भ हैं। वे मानते थे ‘सूरा है जो दीन के हेत लड़े‘। अपने अनुयायियों से उनका कहना था कि ‘चिडियों से मैं बाज लड़ाऊ तब गोविन्द सिंह नाम कहाऊं।‘ उनका संघर्ष और त्याग पूरे राष्ट्र के लिए था। वे देश की गंगा-जमुनी तहजीब के प्रवर्तक थे।
इस अवसर पर सिख समाज के प्रमुख लोगों ने सन्2022 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनने के लिए अरदास की। उन्होंने कहा श्री अखिलेश यादव पूरे समाज का भला चाहते हैं। आज के हालात में सामाजिक सद्भाव और सौहार्दको सत्तादल से क्षति पहुंच रही है। देश-प्रदेश का विकास रूका हुआ है। संकीर्ण मानसिकता के साथ काम हो रहे हैं। इन स्थितियों में गुरू गोविन्द सिंह की सीख ही हमारा मार्ग दर्शन करेगी।
सिख प्रतिनिधियों ने श्री अखिलेश यादव को सरोपा, कृपाण और लोई भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन श्री पवन मनोचा ने किया।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे सर्वश्री पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, विधायक संजय गर्ग तथा एमएलसी आशुतोष सिन्हा, हरप्रीत सिंह बब्बर, परवेन्द्र सिंह ईशु मेरठ कैण्ट, कुश अरोड़ा, कपिल अरोड़ा, भरत वाधवानी, जितेन्द्र सिंह संधु, गगन दीप सिंह, कंवल जीत सिंह, दविन्दर सिंह, कुलवंत सिंह, अनमोल सिंह, बाॅबी सिंह, हरप्रीत सिंह बंटी, अनमोल सिंह, विनीत पाल सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, अंशवीर सिंह पुरी, प्रभजोत सिंह, हर सिमरन सिंह, अश्वनी गोयल, सार्थक गोयल एवं मेरठ से जयकरन भूटानी, दीपांशु अरोरा, अतुल बाधवा, ओम प्रकाश सिंह आदि।
सुखमनी सेवा सोसाईटी महिला सत्संग सभा कानपुर की सविंदर कौर, हरजीत कौर, गुरमीत कौर, रविन्दर कौर, बलविन्दर कौर, बलवंत कौर ने अरदास की।

Related Articles

Back to top button
Event Services