Uttar Pradesh

रायबरेली में आमने-सामने टकराई बाइकें, दो युवकों की मौत-मह‍िला की हालत गंभीर

 गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय दो युवकों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवाल महिला और एक अज्ञात युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस बारे में क्षेत्र के लोगों की मदद भी ली जा रही है।

उक्त हादसा रायबरेली-गुरुबक्शगंज मार्ग पर आशाराम का पुरवा गांव के निकट हुआ। खीरों के पाहो निवासी राजपाल लोधी बाइक से रायबरेली की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से एक युवक महिला को बिठाकर गुरुबक्शगंज की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें राजपाल और महिला को लेकर जा रहा युवक मरणासन्न हो गया। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।

थानाध्यक्ष संतोष कुमारी ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार महिला और पुरुष का नाम पता अभी तक नहीं मिल सका है। हल्का दारोगा को पंचनामा भरने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोशिश है कि आज ही दोनों बॉडी का पोस्टमॉर्टम करा दिया जाए। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, ये अभी जांच का विषय है। फिलवक्त दोनों पक्षों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। महिला और एक अज्ञात युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस बारे में क्षेत्र के लोगों की मदद भी ली जा रही है। 

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services