जनपद मुरादाबाद के कांठ में जिलेदारी भवन के चहारदीवारी के निर्माण कार्य हेतु 19 लाख 31 हजार स्वीकृत
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद मुरादाबाद के कांठ में जिलेदारी भवन के चहारदीवारी के निर्माण कार्य हेतु 19 लाख 31 हजार रुपए की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया हैं।
जारी शासनादेश में यह निर्देश दिया गया है कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किए जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा। परियोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां, पर्यावरण क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके निर्माण का प्रारंभ कराया जायेगा।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।