Food & Drinks

इस त्यौहार घर पर ही बनाएं:- रोज कैरामल और पिस्ते की बिस्कुट बर्फी

Sweet Recipes: त्यौहार का सीजन अब हमारी चौखट पर दस्तक देने को तैयार है। हम भारतीय अपने त्यौहारों का स्वागत बहुत मन और जतन से पकवानों के साथ करते हैं। विशेषकर मिठाईयों की सुगंध हमारी रसोईयों की शोभा बढ़ाती है। खासतौर से बर्फी खाने का मजा जो अलग ही होता है। उत्सव के इसी अंदाज के साथ हम आपके लिए 7 तरह की बर्फी बनाने की विधी लेकर आए हैं। इस मिठाई में हमने कुछ नई पीढ़ी को पसंद आने वाली सामग्री को भी जोड़ा है।

रोज कैरामल और पिस्ते की बिस्कुट बर्फी

बिस्किट बेस के लिए सामग्री

  • मैदा-1+1/2 कप
  • मक्खन- 1/2 कप
  • चीनी- 1/4 कप पिसी हुई
  • बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

रोज कैरामल

  • मिल्क मैड-200 ग्राम
  • मक्खन- 1/4 कप
  • चीनी-1/4 कप पिसी
  • रूहअफ्जा-1 बड़ा चम्मच
  • रोज एसेंस-1 चम्मच गुलाब एसेंस (यदि आपके पास एसेंस नहीं है तो रूहअफजा मिला लें)
  • गुलाबी रंग-2-3 बूंद
  • पिस्ते- 1/3 कप 
  • गुलाब की पंखुडि़यां- सजावट के लिए

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले बिस्किट का बेस बनाना है। इलेक्ट्रिक बीटर की मदद से मक्खन और चीनी को फेंटे। जब तक यह फूल न जाए तब तक इसे बीट करते रहें। आप हाथ से भी इसे फेंट सकते हैं बस इसमें थोड़ा समय लगेगा। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा ओर इलायची पाउडर मिला दें।
  • इसके बाद मैदा और 2 चम्मच दूध डालकर हाथ से नरम आटा गूंथ लें। एक चौकोर बर्तन को मक्खन से चिकना कर आटे को बर्तन में एक समान फैलाएं।
  • प्रीहीटेड ओवन में 180 डिग्री पर 15-20 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक बेक करें। बेक होने पर इसे डिश से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रखें। आपका बेस तैयार है।
  • अब आप रोज कैरेमन बनाने की तैयारी करें। एक नॉन स्टिक पैन में मिल्कमेड, मक्खन, चीनी, रूहअफ्जा, गुलाब एसेंस और रंग डालें और धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं जब तक कि यह उबलने न लगे और थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। इसे आपको बीच-बीच में चलाते रहना है।
  • आंच से उतार कर आधा घंटे के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा करने के बाद इसे बिस्किट बेस पर धीरे से फैलाएं।
  • कटे हुए पिस्ते और गुलाब की पंखुड़ियां छिड़कें।
  • 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और फिर सावधानी से टुकड़ों में काट लें। तैयार है आपकी बर्फी।

Related Articles

Back to top button
Event Services