State NewsUttar Pradesh

पेज़्ली ने 25 वर्षों की विरासत के साथ लखनऊ में खोला नया फ्लैगशिप बुटीक

लखनऊ, 22 सितंबर। भारतीय पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके पेज़्ली (Paisley) ने अपनी 25 वर्षों की डिजाइन यात्रा पूरी होने के अवसर पर लखनऊ में नए फ्लैगशिप बुटीक का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में खादी बोर्ड के ज्वाइंट सीईओ सिद्धार्थ यादव एवं डिप्टी सीईओ एम.के. दिवाकर ने दीप प्रज्वलित कर स्टोर का उद्घाटन किया।

डालीबाग स्थित नए स्टोर में पारंपरिक वस्त्रों की आकर्षक रेंज

उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रथम तल, 8 तिलक मार्ग, बटलर रोड, डालीबाग में स्थित इस नए स्टोर में ग्राहकों के लिए भारतीय पारंपरिक वस्त्रों और हस्तशिल्प की विविध रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां प्रामाणिक लखनऊ की इकत, अजरक, सिल्क, चिकनकारी, कलमकारी, हैंडलूम और हैंडवोवन सहित देशभर के पारंपरिक वस्त्रों को प्रदर्शित किया गया है।

कस्टम स्टिचिंग और डिजाइन की सुविधा

स्टोर में ग्राहकों की व्यक्तिगत पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कस्टम स्टिचिंग, विशेष डिजाइन, फिटिंग और व्यक्तिगत कस्टमाइजेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके जरिए ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार परिधानों को तैयार करा सकेंगे।

परंपरा और आधुनिकता का संगम

पेज़्ली की ओर से लखनऊ में शुरू किया गया नया फ्लैगशिप बुटीक फैशन प्रेमियों और भारतीय हस्तशिल्प में रुचि रखने वाले ग्राहकों के लिए एक विशेष डिजाइन स्पेस के रूप में विकसित किया गया है। यहां भारतीय पारंपरिक कला और वस्त्रों को आधुनिक डिजाइन तथा व्यक्तिगत शैली के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार, नए स्टोर के माध्यम से ग्राहकों को भारतीय वस्त्र परंपरा, हस्तशिल्प और समकालीन फैशन का ऐसा अनुभव उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।

Advertisement…..

Related Articles

Back to top button