Uttar Pradesh

चाची से बनाना चाहता था अवैध सबंध, थप्पड़ मारने पर दी खौफनाक सजा….

उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने 12 घंटे के अंदर महिला के हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि महिला (चाची) का भतीजा ही कत्ल का आरोपी है।

वहीं हत्या वजह सुनकर सभी दंग रह गए। पता चला कि भतीजे ने अपनी चाची के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की थी, जिस पर चाची ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इसी बात पर भतीजे ने चाची का कत्ल कर दिया।

ये भी पढ़ें.. 21 साल छोटी दुल्हन ने पति से शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार,फिर शख्स ने किया ऐसा कि…

हत्या करने के बाद आरोपी ने दो बार किया स्नान

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि रिश्ते में चाची ने अपने भतीजे को अवैध संबंध बनाने की कोशिश करने पर जोरदार थप्पड़ मारा था। इसी थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपनी चाची का ही हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दरअसल महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने दो बार स्नान किया। इसी बात को आधार मानकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की थी।

12 घंटें में पुलिस ने किया खुलासा…

गौरतलब है कि मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव कलंजरी में एक महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

फिलहाल पुलिस ने बारह घंटे के बाद आरोपी मानिक भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें..खौफनाक: सेक्स के बाद 18 महिलाओं का कत्ल… बीवी छोड़ गई तो नफरत में बना सीरियल किलर

Related Articles

Back to top button
Event Services