National

खौफनाक: सेक्स के बाद 18 महिलाओं का कत्ल… बीवी छोड़ गई तो नफरत में बना सीरियल किलर

एक शख्स की पत्नी दूसरे पुरुष के साथ भाग गई थी तो उसके मन में महिलाओं को लेकर इतनी नफरत भर गई कि वह इंसानियत को भूल गया और 18 महिलाओं के साथ सेक्स कर उनकी हत्या कर दी।

टास्क फोर्स पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। मामला तेलंगाना के हैदराबाद से सामने आया है। यह सीरियल किलर अब तक 18 महिलाओं के साथ सेक्स करने के बाद उनकी हत्या कर चुका है।

शराब के नशे में देता था हत्याओं को अंजाम-

आरोप शराब के नशे में हत्याएं करता था। दो महिलाओं के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पकड़े जाने के बाद 16 और वारदातें कुबूल कीं।

जांच में उसने बताया कि उसकी पत्नी एक दूसरे पुरुष के साथ भाग गई थी, जिसके बाद उसे महिलाओं से नफरत हो गई और वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने लगा।

इस तरह हुआ मामले का खुलासा-

crime

30 दिसंबर, 2020 को घाटकेसर के अंकुशपुर में वेंकटगिरि की 50 वर्षीय महिला वेंकटगम्मा की हत्या कर दी गई थी। नॉर्थ जोन टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने इस हत्या के मामले में बोरबंडा के 45 वर्षीय रामुलू को गिरफ्तार किया था।

उसके ऊपर मूलगुण के बालगु में 35 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या का भी आरोप है, जिसकी लाश 10 दिसंबर, 2020 को सिद्दीपेट में मिली थी।

ताड़ी कंपाउंड से बुलाता था महिलाओं को

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया कि पेशे से स्टोर कटर रामुलू, सीरियल किलर रामुलू ताड़ी के काम करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। महिलाओं की हत्या करने के बाद वह उनका कीमती सामान चुरा लेता था।

2003 से करने लगा वारदातें

पुलिस ने बताया कि रामुलू की शादी 21 साल की उम्र में हुई थी। उसकी पत्नी उसे छोड़कर दूसरे शख्स के साथ भाग गई। उसके बाद वह महिलाओं से नफरत करने लगा।

2003 से उसने महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वह उन्हें रुपये देकर सेक्स करने के लिए बुलाता और फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर हत्या कर देता।

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासाः शारीरिक संबंध बनाने से ज्यादा ये देखना चाहते हैं युवा…

यह भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद इन तरीकों से बनाएं अपनी सेक्स लाइफ को हसीन

Related Articles

Back to top button
Event Services