मेक माई ट्रिप बरेली ब्रांच का भव्य शुभारंभ, मेयर ने किया उद्घाटन

शहर में ट्रैवल सेवाओं को नई दिशा देते हुए MakeMyTrip के बरेली ब्रांच का भव्य शुभारंभ मेयर ने फीता काटकर किया। यह नया कार्यालय ट्यूलिप टावर में स्थापित किया गया है, जहां से अब आम जनता को आधुनिक ट्रैवल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान बरेली कार्यालय की संचालिका Teena Bhasin ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यालय के माध्यम से ग्राहकों को फ्लाइट, ट्रेन, होटल बुकिंग और हॉलिडे पैकेज जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, सुरक्षित और किफायती यात्रा सेवाएं प्रदान करना है।
नए कार्यालय के खुलने से बरेली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को ट्रैवल प्लानिंग में बेहतर सुविधा मिलेगी और उन्हें अब गुणवत्तापूर्ण सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त होंगी।




