EntertainmentSports

मानसी दुबे ने बढ़ाया उत्तर प्रदेश का मान

मानसी दुबे बनी उत्तर प्रदेश का गौरव
बैटल स्पोर्ट्स डांस एक तरह का डांस और मार्शल आर्ट का मिलाजुला गेम है जिसमें मानसी दुबे को उत्तर प्रदेश से स्वर्ण पदक से नवाजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 से 28 फरवरी तक आत्मा मलिक इंजीनियरिंग कॉलेज मुंबई मैं सातवीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
इस प्रतियोगिता में कई राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल था आपको बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रतिभाग किया है।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार में ही उत्तर प्रदेश की टीम को लखनऊ की मानसी दुबे ने स्वर्ण पदक जीतकर गौरवान्वित किया। मानसी दुबे ने बॉलीवुड कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया।
इस प्रकार किसी टीम का पहली बार में प्रतिभाग करना और उस टीम के खिलाड़ी के द्वारा पहली बार में ही स्वर्ण पदक जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि हो जाती है और उस खिलाड़ी का नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बैटरी स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल जोशी ने मानसी दुबे को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई तथा आशीर्वाद दिया।
रामानुज दीक्षित जो कि इस  बैटल स्पोर्ट डांस एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव है ने बताया कि  एशियाई बैटल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप का चयन प्रक्रिया ऑडिशन के द्वारा जून 2022 में किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता जून के प्रथम सप्ताह में नेपाल काठमांडू में आयोजित होगी।

Related Articles

Back to top button
Event Services