Uttar Pradesh

यूपी बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक पर फोकस

उत्तर प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश किया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार का यह आठवां बजट है। यूपी सरकार एक बार फिर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर दे रहा है। यूपी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। योगी सरकार की ओर से तमाम जिलों को इस बजट में विकास की राह दिखाई गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर कहा है कि हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट सर्व समावेशी होगा। सरकार हर वर्ग के लिए काम करने वाली है। वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश किया। इसके बाद सभी सदस्यों के टैबलेट पर बजट को अपलोड कर दिया गया। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अयोध्या का जिक्र किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद यह शहर अब वैश्विक पर्यटन का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एयरोसिटी का होगा निर्माण होगा। 1500 एकड़ में एयरोसिटी का विकास होगा। फ्यूचर एनर्जी पर 4000 करोड़ का एमओयू हुआ है। इस योजना के तहत सेवेन स्टार होटल और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। विधानसभा सदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये का बजट पेश किया। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं। वित्तीय वर्ष के बजट में राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी है।

सीएम योगी ने किया प्रभु राम को समर्पित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी बजट को प्रभु श्रीराम को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस बजट को हम श्रीरामलला को अर्पित करते हैं। उन्होंने एक दोहा पढ़ा- एही महं आदि मध्य अवसाना। प्रभु प्रतिपाद्य राम भगवाना। सीएम योगी ने कहा कि इस बजट की शुरुआत में, मध्य में और अंत में, सबमें प्रभु श्रीराम है। इसके विचार में, संकल्प में, एक- एक शब्द में श्रीराम हैं। उन्होंने कहा कि रामराज की अवधारणा के तहत बजट में हर वर्ग के विकास पर जोर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Event Services