EducationState NewsUttar Pradesh

लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘वेंचर X’ आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता का आयोजन

छात्रों में नवाचार, उद्यमिता और रणनीतिक सोच को मिला प्रोत्साहन
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में सविष्कार अवध प्रांत द्वारा ‘वेंचर X’ आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर बताया गया कि ‘वेंचर X’ एक गतिशील बिजनेस पिच इवेंट है, जिसका उद्देश्य नवाचार, रणनीतिक सोच और उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देना है। यह मंच प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने, अनुभव प्राप्त करने और प्रभावी व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के सह प्रांत प्रचारक संजय जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, सविष्कार की राष्ट्रीय सह-संयोजक तेजस्विनी सिंह गुलेरिया, प्रोफेसर अभिषेक तिवारी, पूर्व जिला प्रचारक पंकज उपाध्याय, ऋषभ चतुर्वेदी एवं अनिकेत दुबे सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने अभिनव विचारों को प्रस्तुत किया। आयोजन ने युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया।


‘वेंचर X’ जैसे आयोजन युवाओं को अपने विचारों को साकार करने और भविष्य में सफल उद्यमी बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।


Related Articles

Back to top button