अनुभव और अप्रतिम प्रेम की बेजोड़ मिसाल बना ग्रैंड पैरेंट्स डे समारोह

नैनीताल रोड स्थित जी.आर.एम. जूनियर विंग में बुजुर्गों के सम्मान, स्नेह और उनके अमूल्य अनुभवों को समर्पित ग्रैंड पैरेंट्स डे का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल जौली, निदेशक श्री त्रिजित अग्रवाल, सुश्री रिद्धि अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह रावत,प्रधानाचार्य श्री शील सक्सेना तथा जूनियर विंग की समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल जौली जी का स्वागत प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह रावत द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया । इसी क्रम में समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना ने डारेक्टर त्रिजीत अग्रवाल तथा डायरेक्ट मैम रिद्धि अग्रवाल का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी एवं के.जी. के प्रतिभाशाली नन्हे कलाकारों ने देवताओं का आह्वान करते हुए अपनी मनमोहक प्रस्तुति से की। इस प्रस्तुति में विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के प्रति सम्मान, एकता एवं सद्भाव का सुंदर संदेश भी निहित था। बच्चों की अद्भुत कला और आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात प्री नर्सरी के बच्चों ने ‘लिटिल धुरंधर’ प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के शुरुआत में प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह रावत ने दादा दादी और नाना -नानी को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये हमारे परिवार के वट वृक्ष की तरह है जो हमें अपनी छाया में सुरक्षित रखते हैं और इस सत्र में हुई उपलब्धियों का वर्णन करते हुए विजेताओं तथा गौरवान्वित छात्र- छात्राओं की उपलब्धियों के विषय में बताया |
कार्यक्रम की अगली कड़ी में ‘Roots of Love’ तथा ‘Mobile Mania’ जैसी प्रभावशाली प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। ‘Roots of Love’ के माध्यम से बच्चों ने अपने से बड़ों के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान का संदेश दिया, वहीं ‘Mobile Mania’ के जरिए मोबाइल एवं अन्य गैजेट्स के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने तथा पुस्तकों, खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। बच्चों की इन प्रस्तुतियों में सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों का सुंदर समावेश देखने को मिला, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के नन्हे-मुन्ने संचालकों प्रिशा अग्रवाल, वेदांत मिश्रा, क्रियाश गुप्ता, श्रेया पांडे, कौशिकी अग्रवाल, मारिया फातिमा, अनिका अग्रवाल, कृषव गुप्ता, उरविक सिंह, संस्कृति आर्या, तुषित अग्रवाल एवं अद्विका अग्रवाल ने अपने आत्मविश्वासपूर्ण एवं आकर्षक संचालन से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर निदेशक श्री त्रिजित अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी केवल परिवार के बुजुर्ग सदस्य ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और जीवन-मूल्यों के जीवंत संवाहक हैं। उनका अनुभव बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली जी ने दादा दादी और नाना -नानी को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये इनके लिए बहुत सुःख का समय है कि वे अपने पोते- पोती को कार्यक्रम करते हुए देख रहे है और उन्होंने छोटे संचालकों का उत्साह वर्धन किया |
कार्यक्रम के अंत में जूनियर विंग की समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना ने सभी अतिथियों, एवं अभिभावकों, का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को बड़ों का सम्मान करने तथा उनके अनुभवों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया क्योंकि दादा- दादी और नाना- नानी के पास हर मर्ज की दवा होती है |
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन कशिका सब्बरवाल एवं सिल्की अरोड़ा ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
Advertisement…..





