Exhibition

लखनऊ में 11 जून को आयोजित होगा “इंडियन फार्मा फेयर”

फार्मा उद्योग से जुड़े व्यवसायों को मिलेगा बड़ा मंच, व्यापारिक साझेदारी और नए अवसरों पर रहेगा फोकस


राजधानी लखनऊ में आगामी 11 जून को “इंडियन फार्मा फेयर” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 9:30 बजे से Golden Blossom Imperial Resorts में होगा। फार्मा उद्योग से जुड़े उद्यमियों, कंपनियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के लिए यह आयोजन विशेष महत्व रखेगा।

आयोजकों के अनुसार, “इंडियन फार्मा फेयर” फार्मा सेक्टर में व्यापार विस्तार, नई साझेदारियों और उद्योग से जुड़े अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरिंग, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग, पीसीडी फ्रेंचाइज़ी, लोन लाइसेंसिंग और एक्सपोर्ट से जुड़े विषय प्रमुख आकर्षण रहेंगे।फेयर में करीब 15,000 उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, वहीं 15,000 वर्ग फुट क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से देशभर से आने वाले उद्योग प्रतिनिधियों को नेटवर्किंग और व्यवसायिक सहयोग का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 186 से अधिक लोगों ने इस आयोजन में रुचि दिखाई है। आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन फार्मा उद्योग के लिए नए व्यापारिक अवसरों का बड़ा मंच साबित होगा।

Related Articles

Back to top button