National

बॉस और दोस्तों से संबंध बनाने का पति डालता था दबाव, देवर ने कई बार किया रेप…

एक औरत के लिए उसका पति देवता होता है लेकिन हर औरत का नसीब एक जैसा नहीं होता है। एक औरत ने अपने पति पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति उस पर देवर, बॉस और रिश्तेदारों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।

महिला ने अपने देवर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया और कहा कि पति और देवर उस पर जबरन अश्लील फिल्म बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला वारणसी के कैंट थाना क्षेत्र में आने वाले टकटकपुर इलाके का है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, पति उसे बहुत परेशान किया करता था।

पति अक्सर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शारीरिक संबंध बनान का दबाव डालता था।

इतना ही नहीं जब पीड़िता ने पति की नाजायज मांग मानने से इनकार किया तो कलयुगी पति ने उसकी फेक वीडियो बनाकर हर जगह वायरल कर दी।

पीड़ित महिला बेंगलुरु की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक, देवर ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए थे।

इतना ही नहीं पति ने महिला की इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने पति के दोस्तों और बॉस से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था।

इस कारण कलयुगी पति ने पीड़िता की जान लेने की भी कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता यानि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: छोटे भाई को दिखाकर बड़े से करवाई शादी, फिर सास ने बनाया सभी बेटों से संबंध बनाने का दबाव…

यह भी पढ़ें: पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बना पति, आंख-नाक-कान में फेविक्विक डालकर की बेरहमी से हत्या

Related Articles

Back to top button