ExhibitionLive Event

इंडियन फार्मा फेयर लखनऊ का भव्य आयोजन 11 जून को

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में फार्मा उद्योग से जुड़े व्यापारियों, कंपनियों और उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आने जा रहा है। “इंडियन फार्मा फेयर लखनऊ” का आयोजन 11 जून 2026, गुरुवार को सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। यह भव्य आयोजन Golden Blossom Imperial Resorts में होगा।

आयोजकों के अनुसार यह फेयर फार्मा इंडस्ट्री के व्यापार विस्तार, नई साझेदारियों और आधुनिक व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर की कई नामी फार्मा कंपनियां हिस्सा लेंगी, जहां 3rd Party Manufacturing,Contract Manufacturing, PCD Franchise, Loan Licensingऔर Export Opportunities जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष फोकस रहेगा।इस मेगा फार्मा फेयर में करीब 15,000 उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे व्यापारियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को नए उत्पादों और सेवाओं की जानकारी मिलेगी। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां प्रतिभागियों को नेटवर्किंग और बिजनेस एक्सपेंशन के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

फार्मा सेक्टर से जुड़े उद्यमियों, मेडिकल प्रतिनिधियों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और निवेशकों के लिए यह आयोजन बेहद लाभकारी माना जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह फेयर उत्तर प्रदेश में फार्मा इंडस्ट्री के विकास को नई दिशा देगा।

Related Articles

Back to top button