सूफी नाइट्स का आयोजन 31 मई को, क़व्वाली और मुशायरे से सजेगी शाम

लखनऊ। राजधानी के ऐतिहासिक इलाके हुसैनाबाद स्थित फ्रेगरेंस पार्क में 31 मई 2026 को “सूफी नाइट्स – क़व्वाली विद मुशायरा नाइट” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन Craftech Events Services & Tradings द्वारा किया जा रहा है।इस खास शाम में सूफियाना क़व्वाली, दिल को छू लेने वाले अशआर और रूहानी संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लाइव क़व्वाली प्रस्तुतियां होंगी, जो दर्शकों को सूफी संगीत की दुनिया में ले जाएंगी।
कार्यक्रम 31 मई की शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन स्थल फ्रेगरेंस पार्क, हुसैनाबाद को रॉयल और शांत वातावरण के साथ सजाया जाएगा, जिससे लोगों को एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव मिल सके।कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और अब तक 90 से अधिक लोगों ने अपनी रुचि दिखाई है। आयोजकों ने शहरवासियों से इस सूफियाना शाम का हिस्सा बनने की अपील की है।




