Entertainment

दीपिका और रणवीर को लेकर आई बड़ी खबर, फैंस को जल्द देंगे गुड न्यूज….

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। इस खबर को सुनकर न सिर्फ दीपिका पादुकोण के फैन्स को खुशी होगी बल्कि साथ ही साथ रणवीर सिंह के फैन्स भी फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्दी ही एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें.. बेटे से लिपटकर काफी देर तक रोती रही शबनम, बार-बार चूमती चेहरा…

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी उन सेलेब्स में शुमार है, जो जितने प्यारे ऑफस्क्रीन लगते हैं, उतने ही अच्छे ऑनस्क्रीन भी। रणवीर और दीपिका अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं अपकमिंग फिल्म 83 में भी रणवीर और दीपिका की जोड़ी देखने को मिलेगी, लेकिन इस बीच दीपिका की एंट्री रणवीर सिंह के साथ एक और फिल्म में हो गई है।

रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी दीपिका….

रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण अब फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दीपिका का कैमियो होगा, जो फिल्म के हिसाब से काफी जरूरी होगा। वहीं दर्शकों को इस बार रोहित शेट्टी की ओर से और भी तगड़ा हंसी का डोज मिलेगा।

ये भी पढ़ें.. वेलेंटाइन पर देखने को मिले कुछ ऐसे ही नज़ारे…

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- 
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button