National

गोलगप्पे खाते-खाते लड़की को हुआ चाट वाले से प्यार, दोनों घर से भागे, फिर लव स्टोरी में आया ट्विस्ट…

गोलगप्पे खाते-खाते लड़की को हुआ चाट वाले से प्यार, दोनों घर से भागे, फिर लव स्टोरी में आया ट्विस्ट...

प्यार सीमाएं नहीं जानता। प्यार किसी को, कहीं भी, कभी भी, किसी से भी हो सकता है। ऐसे ही प्यार की एक अनोखी कहानी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है।

एक युवती को गोलगप्पे वाले भैया से प्यार हो गया। इतना ही नहीं युवती उस गोलगप्पे वाले के साथ भाग भी गई। मामला यूपी के मिर्जापुर का है।

यह घटना काफी दिनों तक इलाके में चर्चा का विषय रही थी। यह घटना कुछ महीनों पहले की है। यहां गोलगप्पा खाने गई एक युवती को गोलगप्पे का ठेले लगाने वाले से प्यार हो गया था।

golgappa love story

मिर्जापुर के कछवा थाने के आदर्श नगर इलाके में ऐसा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती रोजाना चाट और गोलगप्पे खाने उसी ठेलेवाले के पास जाती थी।

लड़की उसके गोलगप्पे और चाट को काफी पसंद करती थी। इस दौरान लड़की को गोलगप्पे का स्वाद इतना भाया कि वह गोलगप्पे वाले को ही अपना दिल दे बैठी।

गोलगप्पे वाला भी कहीं न कहीं लड़की से धीरे-धीरे प्यार करने लगा था। इसके बाद वह किशोरी को लेकर फरार हो गया।

love story

लड़की के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कछवा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी।

जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को हुई, वह तुरंत सक्रिय हुई। गोलगप्पे वाले ने अपने परिजनों को फोन करके बताया था कि वह अपनी प्रेमिका के साथ झांसी जा रहा है।

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर दोनों प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को उसके घरवालों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: दो टाइगर के बीच हुई भयंकर जंग, दहाड़ से गूंज उठा जंगल; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो…

यह भी पढ़ें: माँ को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम…

 

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- 
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button