फिल्म एक्सपो इंडिया 2026: भारतीय फिल्म उद्योग का नया मंच

नई दिल्ली। भारतीय फिल्म उद्योग में पहली बार “स्क्रिप्टिंग से रिलीजिंग तक” की पूरी फिल्म निर्माण यात्रा को एक ही मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
फिल्म एक्सपो इंडिया का उद्घाटन संस्करण 26 से 30 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम, ITPO के हॉल नंबर 1, 2, 3 और 4 में आयोजित होगा। यह प्रदर्शनी फिल्म निर्माण, तकनीक, प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, वितरण और रिलीज से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।
फिल्म उद्योग से जुड़ने का अवसर
“From Scripting to Releasing” की थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी में फिल्म उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों और सेवाओं को एक मंच पर देखने तथा समझने का अवसर मिलेगा। फिल्म निर्माता, प्रोडक्शन हाउस, तकनीकी विशेषज्ञ, कलाकार, कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य पेशेवर इस आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।
आयोजन की जानकारी
कार्यक्रम: फिल्म एक्सपो इंडिया 2026
तिथि: 26 से 30 अगस्त 2026
स्थान: भारत मंडपम, ITPO, नई दिल्ली
हॉल: 1, 2, 3 एवं 4
आयोजक: FICCI
सह-आयोजक: ITPO
एसोसिएट पार्टनर: दिल्ली पर्यटन
फिल्म उद्योग में रुचि रखने वाले लोगों और प्रोफेशनल्स के लिए फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में सामने आ रहा है।
Advertisement…..

