लखनऊ में 2-3 मई को लगेगा “इंडियन ट्रेजर” एक्सहिबिशन का 66वां संस्करण

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में फैशन और वेडिंग शॉपिंग का सबसे पसंदीदा आयोजन “इंडियन ट्रेजर” एक बार फिर अपने भव्य अंदाज़ में लौट रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रदर्शनी 02 व 03 मई 2026 (शनिवार व रविवार) को Hotel Clarks Avadh में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम दोनों दिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगा।
शादी और त्योहारों के सीजन में एक्सहिबिशन का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में भी लोग एक ही स्थान पर विविध उत्पादों और सेवाओं का अनुभव लेने के लिए बड़ी संख्या में इन आयोजनों में पहुंचते हैं। “इंडियन ट्रेजर” की खासियत यही है कि यहां फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर और लाइफस्टाइल से जुड़ी हर जरूरत का समाधान एक ही छत के नीचे मिल जाता है, जिससे लोगों को अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

इस एक्सहिबिशन का आयोजन मिर्ज़ा तनवीर, प्रबंध संचालक, परफेक्ट ड्रीम इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में सफल और भरोसेमंद शो आयोजित करते आ रहे हैं। अपने 66वें शो के साथ वे इस बार भी शहरवासियों के लिए खास समर और वेडिंग कलेक्शन लेकर आ रहे हैं।
प्रदर्शनी में देशभर के 40+ चयनित डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं, जो गुजरात, असम, कश्मीर, केरल सहित विभिन्न राज्यों से अपने लेटेस्ट कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। यहां आगंतुकों को डिजाइनर और कॉटन ड्रेसेस, ज्वेलरी, बैग्स, फुटवियर, होम डेकोर, फर्निशिंग और अन्य लाइफस्टाइल उत्पादों की आकर्षक रेंज देखने को मिलेगी।
लखनऊ के फैशन प्रेमियों के बीच “इंडियन ट्रेजर” एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन चुका है, जिसका हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस शानदार शॉपिंग एक्सहिबिशन का हिस्सा बनें। खास बात यह है कि इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
संपर्क:
मिर्ज़ा तनवीर
प्रबंध संचालक, परफेक्ट ड्रीम इवेंट्स
📞 09335230886, 09044099060



